संविधान दिवस आज, जानें इसका महत्व
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। नवंबर 26,1949 को संविधान सभा और संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्जवल भविष्य के दस्तावेज "भारतीय संविधान" को अंगीकृत किया था। इसके अगले वर्ष यानी 1950 में जनवरी 26 को संविधान लागू किया गया था, जो "गणतंत्र दिवस" कहलाता है। देश के लिखित संविधान का निर्माण करने में संविधान सभा को लगभग तीन वर्षों का समय लगा था। संविधान सभा ने कुल 165 दिनों में 11 सत्र आयोजित किए, जिसमें से 114 दिन संविधान के मसौदे पर विचार विमर्श हुआ था। संविधान के निर्माण में संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2015 में संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने संविधान दिवस मनाए जाने का फैसला किया था।