महिलाओं के हक में आवाज़ उठाने के लिए नरगिस मोहम्मदी को मिलेगा 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 6 अक्टूबर को घोषणा करते हुए कहा कि जेल में बंद ईरानी महिला अधिकार कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी को 2023 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। समिति ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई'' के लिए उन्हें शीर्ष सम्मान दिया गया है। मोहम्मदी, वर्तमान में ईरानी अधिकारियों द्वारा कैद हैं।