पश्चिमी अफगानिस्तान में महसूस हुए 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
पश्चिमी अफगानिस्तान में आज 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक आए तेज भूकंपों और झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Tags: Earthquake, tremors, Afghanistan
Courtesy: Jagran News
अफगानिस्तान में महसूस हुए 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
अफ़ग़ानिस्तान में आज एक और शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर नवीनतम भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप हेरात प्रांत की राजधानी से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर आया था। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार, अफगानिस्तान को शनिवार को विनाशकारी भूकंप का सामना करना पड़ा, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 3,000 बताई गई है।
Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan
Courtesy: ABP Live
हेरात में आए तेज भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत: अफगानिस्तान
पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आए तेज़ झटकों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद तीन बहुत तेज़ झटके आए, जिनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी, साथ ही कम झटके भी आए। हेरात शहर के निवासी अब्दुल शकोर समदी ने कहा, दोपहर के आसपास शहर में कम… read-more
Tags: Afghanistan, earthquakes, zenda
Courtesy: Punjab Kesari
अफगानिस्तान के फैजाबाद में महसूस हुए 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
आज सुबह अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.4 तीव्रता का भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप के झटके आज सुबह 07:08 मिनट पर महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप का केंद्र 158 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दे कि अगस्त महीने में अफगानिस्तान में दस दिनों के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Tags: Earthquake, Afghanistan, Faizabad
Courtesy: Jagran News
अफगानिस्तान में महसूस हुए 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान भी प्रभावित
आज तड़के पूर्वी अफगानिस्तान के ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी इलाके में 4.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पत्थर और मिट्टी-ईंटों से बने घर जमींदोज हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, "भूकंप की तीव्रता: 4.8, 28-08-2023, 10:05:08 IST, अक्षांश: 36.41 और लंबाई: 70.44, गहराई: 173 किलोमीटर पर आया।" भूकंप के झटके आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर महसूस किये गए। भूकंप के कारण लोगों के मन… read-more
Tags: Afghanistan, Earthquake, tremors
Courtesy: India TV
लगभग 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया ज़हर, उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में अस्पताल में भर्ती
एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कम से कम 80 स्कूली लड़कियों को जहर दे दिया गया। लड़कियों को उत्तरी अफगानिस्तान के एक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अधिग्रहण के बाद से इस तरह की घटना पहली बार हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है।
Tags: Afghanistan, 80 schoolgirls, poisoned, Hospitalised
Courtesy: IBC24
अफगानिस्तान के फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
ईएमएससी ने कहा कि फैजाबाद, अफगानिस्तान से 70 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में सुबह 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किये गए। भूकंप के कारण लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह करीब 10.19 बजे पर महसूस किये गए। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Tags: Earthquake, Afghanistan, Fayzabad, Srinagar
Courtesy: Jagran News
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप: रिपोर्ट
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 169 किमी (116.81 मील) की गहराई में आया था। इससे पहले मई दो को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 96 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
Tags: Earthquake, Magnitude, Afghanistan, tremors, Hindu Kush Region
Courtesy: India TV News
अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह आया 4.3 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान के फैजाबाद में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आपि गयी। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले अप्रैल 10 को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.1 तीव्र के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
Tags: Afghanistan, Earthquake, Magnitude, Fayzabad
Courtesy: Latestly News
फैजाबाद में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके: अफगानिस्तान
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज (2 अप्रैल) अफगानिस्तान के फैजाबाद में शाम करीब 4:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि, मार्च 29 को भी अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
Tags: Afghanistan, Earthquake, Fayzabad
Courtesy: ABP Live