पिता के साथ 11 वर्ष के बच्चे ने पकड़ी 43 किलो की मछली
ब्रिटेन के केंट के रहने वाले 11 वर्षीय कैलम पैटिट ने अपने पिता के साथ मिलकर फ्रांस में 43 किलो की कार्प मछली को पड़ने में सफलता हासिल की। अनजाने में ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ये सबसे बड़ी मछली कपडऩे का रिकॉर्ड है। ये मछली इतनी भारी और बड़ी थी कि इसे कांटे में फंसने के बाद बाहर निकालने में पूरे 20 मिनट का समय लगा।
Tags: Bizzare, bizzare news, World Record, Fish
Courtesy: News18 Hindi
गोल्डन रंग की मछली बनी आकर्षण का केंद्र: जापान
जापान के फुजीसावा शहर के एनोशिमा एक्वेरियम में दुर्लभ गोल्डन डेमॉन स्टिंगर मछली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन दिनों ये सोने जैसे गोल्डन कलर में दिख रही है, जिसे देखने के लिए काफी लोग आ रहे है। 25 सेंटीमीटर लंबी ये मछली सी गॉबलिन और डेविस स्टिंगर भी कहलाई जाती है। किसी तरह का खतरा होने पर ये मछली शरीर का रंग बदलने में सक्षम होती है।
Courtesy: Aajtak
555 दांतों वाली मछली, टूटते हैं हर दिन 20 दांत
समुद्र में रहने वाले अजीबोगरीब जीवों के बीच एक ऐसी मछली है जिसका नाम पैसिफिक लिंगकॉड है। ये मछली दुनिया की सबसे ज़्यादा दांतो वाली जीव है। इसके मुंह मे 555 दांत होते हैं। हर दिन इसके 20 दांत टूटते हैं, और 20 निकलते हैं। पैसिफिक लिंगकॉड 20 इंच लंबी होती है। यह उत्तरी प्रशांत महासागर में पाई जाती है। यह अकेली ऐसी ज़िंदा मछली है, जिसके दांतो को मृत मछलियों के जीवाश्म के साथ रखा गया है।
Tags: Fish, Teeth, pacific Lingcod, fossil fuel
Courtesy: Aajtak News
कामेंग नदी का पानी पड़ा काला, हजारों मछलियों की गई जान
अरुणाचल प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कामेंग नदी का पानी अचानक काला पड़ने से नदी में मौजूद हज़ारों मछलियों की मौत हो गई है। जब नदी के पानी की जांच हुई तो पानी का टीडीएस 6800 मिलीग्राम प्रति लीटर था। जो सामान्य से बहुत अधिक है। इसी कारण पानी का रंग काला हुआ और मछलियों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों को अगले आदेश तक नदी का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
Tags: Fish, TDS, Arunachal Pradesh, Death
Courtesy: Amar Ujala News
मछुआरों को मिली तेलिया भोला मछ्ली की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
पश्चिम बंगाल के पांच मछुआरों ने तेलिया भोला नाम की एक विशालकाय मछली पकड़ी है। इसकी लंबाई करीब 7 फीट और वजन 78.4 किलोग्राम है। जब इस मछ्ली को कैनिंग बाजार में नीलामी के लिए ले जाया गया तो इसे कोलकाता की एक मछली ट्रेडिंग कंपनी केएमपी ने 36,53,605 रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा। इसकी कीमत को लेकर मछुआरों ने बताया कि मछली के पेट में कुछ मूल्यवान संसाधन होते हैं, जो कई सारी दवाएं बनाने के काम मे आता है।
Tags: Fishermen, Fish, Auction, telia bhola
Courtesy: Zee News
मछली के सेवन से बढ़ सकती है उम्र
शरीर में अगर ओमेगा 3 फैटी ऑयल की कमी हो जाए तो इससे उम्र पांच साल कम हो सकती है। डेलीमेल यूके में हाल ही में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक स्मोकिंग करने से जीवन के चार साल कम होते हैं जबकि ओमेगा 3 ऑयल की कमी से जीवन के पांच साल कम हो जाते है। शरीर में 4-8% तक ओमेगा 3 ऑयल होना चाहिए। ये हार्ट के लिए अच्छा होता है। ऑयली मछली में इसकी भरपूर मात्रा होती है।
Tags: health care, Fish, omega 3, health diet
Courtesy: News 18 Hindi
मछुआरे को मछली के पेट से मिली व्हिस्की की बोतल
एक मछुआरे ने जब मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका तो उसने एक मछली पकड़ी, जिसके बाद उसने जैसे ही उसका पेट चीरा तो मछली से एक व्हिस्की की बोतल निकली जिसे देखकर वो खुशी से उछल पड़ा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा कि उसे जैकपॉट हाथ लग गया है। हालांकि अभी ये साफ नही हो पाया है कि ये वीडियो किस देश की है। इस वीडियो को टिकटोक पर शेयर किया गया है और तेज़ी से वायरल हो रही है।
Tags: Whiskey, Fishermen, Fish, Tik-Tok
Courtesy: Aaj Tak
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहने वाला जीव
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक स्टडी में ऐसे जीव को खोजा गया है, जिसे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है। इस जीव को सेलमन मछली के भीतर एक परजीवी के रूप में पाया गया है। जैलीफिश की तरह दिखने वाला यह एक बहुकोशिकीय जीव है जिसे हेनेगुया सालमिनिकोला के नाम से जाना जाता है। इस खोज के बाद अब वैज्ञानिक इंसानों के बिना ऑक्सीजन के जीवित रहने की सम्भावनाओं को तलाश रहे हैं।
Tags: oxygen, jellyfish, New Species, Fish
Courtesy: News18
बलूचिस्तान के मछुआरे को मिली 72 लाख की दुर्लभ मछली
पाकिस्तान के बलूचिस्तान ग्वादर में रहने वाले साजिद हाजी अबाबकर को ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिससे वह रातों रात मालामाल हो गए हैं। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक मछुआरे को क्रोकर मछली मिली है जो नीलामी में 72 लाख पाकिस्तानी रुपए में बिकी। बता दें, इस दुर्लभ क्रोकर मछली के अंगों का दवाइयां बनाने में और सर्जरी में इस्तेमाल होता है। जिस कारण इसकी कीमत लाखों तक पहुंच जाती है।
Tags: Baluchistan, Pakistan, Fishermen, Fish
Courtesy: Aajtak
मछली के बेकार अंगों से वैज्ञानिकों ने तैयार किया बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक
वैज्ञानिकों द्वारा एक बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाने में सफलता हासिल की गयी है जो मछली के बेकार अंगों जैसे सिर, हड्डियों और त्वचा से बना है। इस प्लास्टिक को एंजाइम लिपेस की मदद से एक बार उपयोग होने के बाद आसानी से बायोडिग्रेड किया जा सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा जल्द ही इसके भौतिक गुणों पर भी अध्ययन किया जाएगा, जिससे इसको वास्तविक दुनिया में लाकर पैकेजिंग और कपड़ों के निर्माण में उपयोग किया जा सके।
Tags: New discovery, Fish, Pollution, Plastic Pollution, biodegradable
Courtesy: Downtoearth News