ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 3182 पुश अप्स
ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई है। डेनियल स्कैली ने एथलीड जाराड यंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 128 अधिक पुश अप्स लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब डेनियल ने कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले डेनियल ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।
Tags: Guinness Book Of World Record, Guinness World Records, World Record
Courtesy: ABP Live
श्रीमद भदवत गीता के श्लोकों को 64 मिनट में बोलता है नौ वर्षीय बालक : गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद के नौ वर्षीय द्विज गांधी ने श्रीमद भगवद गीता के 700 श्लोक याद कर 64 मिनट में बोलने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में जगह दी गई है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाले द्विज ने News 18 को बताया कि कोविड के पहले लॉकडाउन में गीता का सार समझा। इसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने के लिए मेहनत शुरु की, जिसमें उनके परिवार ने उनकी मदद की
Tags: World Record, highest records, Guinness World Records
Courtesy: News 18 Hindi
स्केटिंग करते हुए 8 साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जोधपुर की आठ साल की प्रीशा ने मार्च 03 को चौपासनी के निराली ढाणी में एक कार्यक्रम में केवल एक मिनट में 121 बार स्केटिंग के साथ हूलाहूप रोटेशन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। गोल्डन बुक के इंडिया हेड अलोक कुमार ने प्रीशा को सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए कहा प्रीशा ने किसी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, नया रिकॉर्ड बनाया है। इतनी कम उम्र में ऐसा करने वाली प्रीशा दुनिया की पहली बच्ची हैं।
Tags: Skating, Guinness World Records, hula hoop
Courtesy: Dainik Bhaskar
महाशिवरात्रि पर उज्जैन में टूटा अयोध्या का रिकार्ड, 10 मिनट में जलाए 11.71 लाख दीये
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन दीयों को 14 हजार लोगों ने जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उज्जैए के डीएम आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ क्षिप्रा नदी के रामघाट पर 11 दीये प्रज्जवलित कर 'शिव ज्योति अर्पण' कार्यक्रम की शुरुआत की।
Tags: Guinness World Records, Mahashivratri, new record
Courtesy: Hindustan Live
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन, 112 वर्ष 211 दिन में ली अंतिम सांस
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जानकारी दी कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति स्पैनियार्ड सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया का निधन 112 वर्ष और 341 दिन की उम्र में हुआ है। संगठन के अनुसार 112 वर्ष और 211 दिन की उम्र में वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बने थे। अगले महीने की फरवरी 11 को उनका जन्मदिन था, जब वो 113 वर्ष के हो जाते। उनका जन्म 11 फरवरी 1909 को लियोन स्थित पोंटे कास्त्रो में हुआ था।… read-more
Tags: Guinness World Records, Guinness Book Of World Record, Oldest Man Alive
Courtesy: NDTV News
लिप बाम के कलेक्शन से छह साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हांग कांग की छह साल की बच्ची स्कार्लेट एशले ने अपने शौक के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्कार्लेट को लिप बाम काफी का काफी शौक है, अपने इसी शौक के कारण स्कार्लेट ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर करीब चार हजार लिप बाम का कलेक्शन किया है। यह सभी लिप बाम अलग अलग फ्लेवर्स और ब्रांड के हैं। स्कार्लेट ने इतनी बड़ी मात्रा में लिप बाम का कलेक्शन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
Tags: Hong Kong, Lip Balm, Guinness World Records, Human Interest stories
Courtesy: News 18 Hindi
मिर्ची खाने वाले का गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च "कैरोलीना रीपर" अन्य मिर्चियों की अपेक्षा 440 गुणा अधिक तीखी होती है। वर्ष 2012 में दक्षिणी कैरोलीना की विनथ्रॉप यूनिवर्सिटी ने मिर्च के तीखेपन की जांच की थी, जिसमे इस मिर्च में 15,69,300 स्कोवील हीट यूनिट पाई गई। वहीं एक आम मिर्च में 5000 हीट यूनिट होती है। अगर कोई व्यक्ति इस कैरोलीना रीपर मिर्च के चार टुकड़ों का सेवन कर लेता है तो उसका नाम भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जायेगा।
Tags: chile, Guinness World Records, Guinness Book Of World Record
Courtesy: Zee News
11 वर्षों से कायम है शख्स का, सबसे लंबी नाक होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
तुर्की में रहने वाले 71 वर्षीय मेहमेट ओजयूरेक का नाम वर्ष 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले शख्स के तौर पर दर्ज किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मेहमेट को अब पिछले 11 वर्षों में आधिकारिक रूप से धरती पर सबसे बड़ी नाक वाला एकमात्र जीवित शख्स बताया गया है। साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि मेहमेट की नाम की लंबाई लगातार बढ़ती जा… read-more
Tags: Guinness World Records, Human Interest stories, interesting story
Courtesy: India times
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर जीता गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। इस बार कंपनी ने 1,37,775 पौधे लगाकर उनका ऑनलाइन फोटो एल्बम बनाकर यह खिताब जीता है। इससे पहले कंपनी ने इसी वर्ष अगस्त में 1,845 मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर सबसे बड़े मोटरसाइकिल लोगो बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कंपनी ने इसकी जानकारी सितंबर 21… read-more
Tags: Hero Motorcorp, Guinness World Records, Tree Plantations, Two wheeler
Courtesy: Amar ujala
संयुक्त अरब अमीरात में बनाया गया दुनिया सबसे बड़ा और भारी मेडल
इंटरनेशनल इंडियन स्कूल-अबू धाबी ने स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ और संयुक्त अरब अमीरात की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पदक बनाया है। यह मेडल 63 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जबकि इसका वजन 2200 किलो है। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए इस मेडल में पदक स्कूल में छात्रों और शिक्षकों द्वारा डिजाइन किया गया था। इस मेडल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
Tags: World's Biggest Medal, UAE, Guinness World Records, World
Courtesy: Zee News