Puri

फोटो: Wikimedia

पुरी जगन्नाथ मंदिर ने 1 जनवरी से 'ड्रेस कोड' लागू करने की खबरों पर जारी किया स्पष्टीकरण

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने पहले घोषणा की थी कि वह 1 जनवरी, 2024 से मंदिर के अंदर सख्त ड्रेस कोड लागू करेगा। हालाँकि, अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कोई ड्रेस कोड नहीं होगा, बल्कि महज़ एक "ड्रेसिंग शिष्टाचार" होगा। एसजेटीए रंजन कुमार दास ने कहा कि प्रशासन ड्रेस कोड लागू नहीं कर रहा है, बल्कि लोगों से ऐसे कपड़े पहनने का आग्रह कर रहा है जो धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों के लिए उपयुक्त होगा।

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puri Jagannath Temple, issues, clarification, dress code

Courtesy: ABP News

Puri Jagannath Temple Open For Devotees

फोटो: India TV News

फरवरी 1 से एक बार फिर से खुलेंगे ओडिशा के श्री जगन्नाथ मंदिर के द्वार

ओडिशा के पुरी में मौजूद विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के द्वार सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के साथ भक्तों के लिए फरवरी एक से फिर से भक्तों के लिए खुल जायेंगे। पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि, "जहां पुरी के स्थानीय भक्त पश्चिमी द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे, वहीं अन्य भक्त पूर्वी प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।" हालांकि, रविवार को मंदिर स्वच्छता के उद्देश्य से बंद रहेगा।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puri Jagannath Temple, open for devotees, Odisha

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Jagannath Temple

फोटो: Walmart Travels

अब सप्ताह के इस दिन भी भक्तो के लिए खुला रहेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा के पुरी जिले में श्री जगन्नाथ मंदिर भी सितंबर 18 से प्रत्येक शनिवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। पहले सप्ताह के पांच दिन मंदिर को खोलने की अनुमति दी गयी थी। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार, भक्तों को सप्ताह में 5 दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति थी। शनिवार और रविवार मंदिर साफ-सफाई के लिए बंद रहता था, और अब शनिवार को भी मंदिर खुला रहेगा। 

शनि, 18 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puri Jagannath Temple, CORONA GUIDELINE, SATURDAY

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Jagannath Puri

फोटो: DNA India

कोरोना महामारी के मद्देनज़र पुरी के सभी एंट्री प्वाइंट्स को किया गया सील

ओडिशा पुरी में जुलाई 12 को रथ यात्रा निकलने के 24 घंटे पहले से ही 48 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि कर्फ्यू जुलाई 11 रात 8 बजे से जुलाई 13 रात 8 बजे से तक लागू रहेगा। सरकार ने कोविड -19 के कारण पुरी के सभी एंट्री प्वाइंट्स को सील कर दिया है। सरकार ने आम जनता से गुज़ारिश की है कि, सभी लोग रथ यात्रा सीधा प्रसारण टीवी पर देखें।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Puri Jagannath Temple, Covid-19, Odisha

Courtesy: Newstrack Live

Jagannath-temple

फोटो: Dnaindia

Odisha Covid-19: दो दिन बंद रहेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट

ओडिशा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरी जगन्नाथ मंदिर संचालन समिति ने यह फैसला लिया है अप्रैल 16 और अप्रैल 17 को 'पब्लिक दर्शन' के लिए मंदिर बंद रहेगा। इन दो दिनों में मंदिर को सैनिटाइज किया जाएगा। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर को वीकेंड पर बंद रखने का फैसला लिया गया है। भक्तों पर ये प्रतिबंध 24 अप्रैल से लागू होगा।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 05:12 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Odisha, Puri Jagannath Temple, Shree Jagannath Temple Administration, Weekend Lockdown

Courtesy: Amarujala News